Planetarium

तारामंडल

मनुष्य द्वारा आकाश के गहन अध्ययन के परिणामस्वरूप खगोल विज्ञान का विकास हुआ। मानव सभ्यता की प्रगति के साथ खगोलीय अवलोकन के लिए नए और पहले से कहीं बेहतर उपकरण विकसित किए गए जो खगोलीय पिंडों का निरीक्षण तेज करते हुये मानव ज्ञान को व्यापक करने मे सहायक बने। रामन तारामंडल ऑप्टो-मैकेनिकल प्रोजेक्टर के साथ पूर्ण गुंबद आकार मे डिजिटल वीडियो प्रक्षेपण प्रणाली से सुसज्जित है जो निश्चित रूप से लोगों को अनुठे प्रभाव के साथ आकाश में यात्रा कराने के लिए तत्पर है।
वर्तमान में पृथ्वी से ब्रह्मांड तक इस कार्यक्रम के माध्यम से रात्रि के आकाश की कहानी, राशि नक्षत्र, ब्रह्मांड, चंद्रमा, पृथ्वी, बृहस्पति और शनि, आकाशगंगा और अंतरिक्ष का ज्ञान प्रदर्शित किया गया है। यह शो ऐतिहासिक खोजों पर प्रकाश डालते हुए सौर मंडल और ब्रह्मांड की संरचना के बारे में ज्ञान की वर्तमान स्थिति भी प्रदान करता है।
शो का समय- दोपहर 12.00 बजे , 1.00 बजे, 2.00 बजे, 3.00 बजे, 4.00 बजे, 5.00 बजे।
100 से अधिक छात्रों के समूह के लिए विशेष शो का आयोजन किया जाता है। टिकट दर: 50 रुपये

Scroll to Top