Inventions Timeline

आविष्कार दीर्घा

मानव इतिहास के दौरान, लोगों ने अपने जीवन को बेहतर, आसान और अधिक सुखद बनाने के लिए नई नई चीजें एवम उपकरणो की कल्पना की और उनका निर्माण किया। पहिया से पेनिसिलिन तथा कंप्यूटर जैसे आविष्कार हमारे जीने के तरीको को बदलते रहे हैं। आविष्कारों ने दुनिया बदल दी।
इनमे से कुछ आविष्कार आवश्यकता के कारण हुये और कुछ आकस्मिक । एक आविष्कार से दूसरा फिर तिसरा इस तरह आविष्कारों की एक श्रुंखला बनती जाती हैं।
आविष्कार नामक इस दीर्घा मे इन आविष्कारों को सामान्य जन और विशेष रूप से छात्रों के लिए मूल वैज्ञानिक प्रयोगो के माध्यम से आसानी से समझ में आने लायक बनाने का प्रयास किया गया है। दर्शक स्वयम उन प्रदर्शो को चला सकते है और वैज्ञानिक तथ्यो को समझ सकते है. विशेष आविष्कारो पर आधारित प्रदर्शो की एक विस्तृत श्रृंखला इस दीर्घा मे रखी गयी है।
प्रदर्शनी में मौलिक विज्ञान के विभिन्न पहलुओं पर प्रदर्श शामिल हैं जैसे कि वस्तुए कैसे बनी है? रेडियो कैसे काम करता है? भाप इंजन कैसे काम करता है? ध्वनि कैसे रेकोर्ड की जाती है? आदि .

Scroll to Top